ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल की जनपदीय कार्यकारिणी ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे ‘महा-आंदोलन’ के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट और लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को सौंपे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने भी शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

शिक्षक संघ ने कहा कि प्रदेशभर के शिक्षक 1 मई से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और शासन स्तर पर लगातार उपेक्षा के चलते अब आंदोलन और तेज किया जाएगा।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करना, 17,140 वेतनमान लाभ देना, पूरी सेवा में तीन पदोन्नतियों की गारंटी, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, जूनियर हाईस्कूलों में अंग्रेजी विषय के पद सृजित करना, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सुविधा देना तथा 5400 ग्रेड वेतन प्राप्त शिक्षकों को बोनस अथवा राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देना शामिल है।

ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री डॉ. डी.एन. भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष खीमेश भट्ट, ब्लॉक मंत्री मतलूब हुसैन, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश दानी, भानु कपिल, भुवन चंद्र गुणवंत, ठाकुर दत्त पांडेय, नारायण दत्त कफल्टिया, कृष्णा आर्या और हरीश चंद्र भट्ट सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. डी.एन. भट्ट ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 18 मई को जनपद नैनीताल के सभी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक बुध पार्क हल्द्वानी में एकत्र होकर विशाल रैली निकालेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

यह भी पढ़ें :  भवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

You missed

error: Content is protected !!