ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने स्मार्ट मीटर पर सरकार के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि अब सरकार अडानी के हाथों को मजबूत करने में जुटी हुई है।

स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत में अडानी के मीटर लगने नहीं देगी।

इस प्रदेश में वैसे ही पर्यटन व्यवसाय से लेकर आम व्यक्ति रोजगार तथा अन्य विषयों को लेकर परेशान है ऐसे में स्मार्ट मीटर में पहले रिचार्ज करें या अपने बच्चों की फीस भरें।

वही केदारनाथ चुनाव में आज मतदान को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि जिन स्थानीय मुद्दों को लेकर केदारनाथ का चुनाव हुआ है उसमें केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिल रहा है और कांग्रेस भारी अंतर से इस उपचुनाव को जीतेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: प्रशासन की हाइडिल विभाग में छापेमारी, शराब के नशे में मिला कर्मचारी, तत्काल निलंबन के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!