हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया में चले आरोप प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर कांग्रेस मुखर हो गई है।
हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने हल्द्वानी शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकालते हुए अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग की।
विधायक ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक पुलिस उसे VIP का पता नहीं लगा पाई जिसके लिए रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला दिया गया।
इसलिए कांग्रेस अंकिता भंडारी के न्याय के लिए कैंडल मार्च निकालते हुए एक बार फिर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है।





