ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विकासखंड हल्द्वानी के लिए मतगणना सुबह से लगातार जारी है जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ते जा रही है वैसे-वैसे ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के नतीजे सामने आ रहे हैं।

देर शाम तक हल्द्वानी के बच्ची नगर कुरिया गांव से भाजपा के फायर ब्रांड नेता विपिन पांडे की पत्नी मीना पांडे ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में बाजी मार ली।

इसके अलावा बाजुनिया हल्दु और पनियाली और कुरिया गांव के भी ग्राम प्रधान के नतीजे सामने आए हैं जहां कड़े मुकाबले देखने को मिले है।

जीते हुए ग्राम प्रधान और बीडीसी के उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्र में जनता से किए गए वादा पूरा करते हुए विकास कार्य करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन
error: Content is protected !!