ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल स्थित निर्मल पैलेस पंजाब होटल में हुई चोरी के मामले में न्यायालय ने आरोपी किया दोषमुक्त 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मामला जुलाई 2020 का है, जब तल्लीताल थाने में जोगेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके कमरे के लॉकर से सोने और हीरे के आभूषण, एक सोने की अंगूठी और करीब 50,000 रुपये चोरी हो गए है।

इस मामले में संदेह की सुई परिवार की बहू अरवीन कौर पर गई, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

अगस्त 2020 में, पुलिस ने कुछ गायब आभूषण अरवीन कौर के कब्जे से बरामद करने का दावा किया था। मामले की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त जिला जज (जूनियर डिवीजन) आयशा फरहीन के न्यायालय में हुई।

अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए गए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीश चंद्र पांडेय और शंकर सिंह चौहान ने प्रतिपरीक्षा और तर्कों के माध्यम से साबित किया कि अरवीन कौर का चोरी से कोई संबंध नहीं है।

न्यायालय ने पाया कि मामले में कोई स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं था और विभिन्न उच्च न्यायालयों के फैसलों को आधार मानते हुए आरोपी महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 380 और 411 से दोषमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में भव्य योग शिविर, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में 350 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!