ब्रेकिंग न्यूज़
105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ाचोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्जहल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित मिली पैमाइश की फाइलें; लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने फ्री फायर गेम में डायमंड बंडल दिलाने का लालच देकर पांचवी में पढ़ने वाले बच्चे को निशाना बनाया। ठगी का शिकार हुए परिवार के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए।

मामला अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बांसभीड़ा चीनाखान निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी का एसबीआई चलनीछीना शाखा में बैंक खाता है। इस खाते से जुड़े मोबाइल फोन पर उनका बेटा ऑनलाइन गेम खेलता है।

बताया गया कि गेम खेलते समय बच्चे के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का संदेश आया, जिसमें फ्री फायर गेम में डायमंड बंडल देने का झांसा दिया गया। ठग ने बच्चे को अपने झांसे में लेकर मोबाइल से कई प्रक्रियाएं करवाईं, जिसके बाद खाते से करीब 98 हजार रुपये निकाल लिए गए।

जब खाते से पैसे कटने के मैसेज आए तो परिवार को ठगी का पता चला। पीड़ित पिता की तहरीर पर अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को ऑनलाइन गेम और अनजान लिंक से सतर्क रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  श्री देव सुमन की शहादत दिवस पर रा.बा.इ.का. चोरगलिया में वृक्षारोपण, छात्राओं ने भाषण, कविता और पोस्टर के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!