ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल रामगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम हली शेरा 2023 में बारिश से डरे ग्रामीणों ने भाजपा नेता हेमचंद आर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को दिए ज्ञापन 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम हली (शेरा) के ग्रामीण आज भी 2023 की आपदा की भयावह यादों के साये में जीवन जी रहे हैं। भारी बारिश और बादल फटने की घटना में गांव को भारी नुकसान हुआ था, जिसमें कई किसानोंकी उपजाऊ जमीन और गौशालाएं बह गई थीं।

आपदा के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के बीच से करीब 200 मीटर लंबा पक्का नाला बनाने का निर्णय लिया गया था, ताकि बरसाती पानी का सुरक्षित निकास हो सके और गांव व कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके।

ग्रामीणों के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 100 मीटर नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने के कारण शेष 100 मीटर का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अब बरसात का मौसम नजदीक आते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अधूरे नाले के कारण बारिश का पानी खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बह जाता है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेष नाले के निर्माण के लिए जल्द वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो आगामी बरसात में गांव को फिर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में पान सिंह, नंदन सिंह, नैन सिंह और इंदर सिंह बिष्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

You missed

error: Content is protected !!