ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाले 45 वर्षीय राकेश कुमार का शव पानीपत के एक निजी होटल में मिलने बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया 

पानीपत के जीटी रोड स्थित एनके टावर गेस्ट हाउस के उपर बने एक निजी होटल में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर का शव मिला है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है।

जो मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला था।

राकेश पिछले करीब 20 साल से पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत था और पिछले 4 साल से उनकी पोस्टिंग पानीपत में हाइव होटल के पीछे पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में थी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक निवास स्थान रुद्रपुर की ओर जा रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि वे अपने पैतृक गांव के शमशान घाट में ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब नेशनल बैंक की कर्मचारी यूनियन ने पीड़ित परिवार को ₹20000 की मौके पर ही आर्थिक सहायता भी दी है।

पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी कमल गिरधर और सुभाष ने बताया कि मृतक राकेश पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत था। यह शाखा हाइव होटल के पीछे है।

इसी के पास एनके टावर गेस्ट हाउस के ऊपर वाले होटल में राकेश रहता था।

उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे राकेश की अचानक से तबीयत बिगड़ी।

होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना राकेश के परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  डीएम के निर्देश के बाद भी जांच अधर में, RTI के जरिए प्रशासन से मांगा पूरा रिकॉर्ड

You missed

error: Content is protected !!