ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ सरेराह मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने पहले पत्रकार की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई कर दी और मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग चुके थे। मारपीट में वरिष्ठ पत्रकार को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। पत्रकारों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और शहर में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें :  खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

You missed

error: Content is protected !!