ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ काठमांडू में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन

काठमांडू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक नेपाली युवक सहित हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में शनिवार को काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने अलग-अलग संस्थाओं और संगठनों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल में पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने की मांग भी की।

कई सामाजिक संगठनों ने आज सुबह से ही काठमांडू के महाराजगंज स्थित पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी करते हुए इन प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की तस्वीर को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने वाले भूपेंद्र क्षेत्री ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद का पालन पोषण करने का नतीजा है कि यह पूरा क्षेत्र आतंक से ग्रसित है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना प्रमुख का हाथ है।

कई युवक हाथों में तख्तियां और हमले में मारे गए 27 वर्षीय सुदीप न्यूपाने की तस्वीर लेकर ”आतंकवादियों को सजा दो” और ”हिंदुओं की हत्या बंद करो” जैसे नारे लगा रहे थे।

पश्चिमी नेपाल के बुटावल उप-महानगरीय शहर के न्यूपाने उन लोगों में शामिल थे, जो इस हमले में मारे गए। हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी हमले के खिलाफ शनिवार को यहां पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!