ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अब महिलाएं बनेंगी डिजिटल उद्यमी देवभूमि उत्तराखंड में शुरू हुआ कौशल और आत्मनिर्भरता का नया युग

हल्द्वानी। हल्द्वानी में महिलाओं और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘देवभूमि डिजिटल दीदी’ पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही ‘ज्ञान गुल्लक’ नामक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र सभागार में किया गया, जहां मोटिवेशनल स्पीकर मनीष आर्य की पुस्तक ‘देवभूमि डिजिटल दीदी’ का विमोचन मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी और विशिष्ट अतिथि पल्लवी गुप्ता द्वारा किया गया।

यह पुस्तक महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम मानी जा रही है। मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी ने कहा कि यह पुस्तक महिलाओं को डिजिटल युग में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान ‘ज्ञान गुल्लक’ पोर्टल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को उनके ज्ञान और कौशल के आधार पर प्रोत्साहित करना और उन्हें रिवॉर्ड प्रदान करना है।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की पहलें डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर ने 7 रनों से जीता सद्भावना टी-20 मैच, कुमाऊं यूनिवर्सिटी इलेवन को हराया
error: Content is protected !!