ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की निवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के हरिद्वार आगमन पर यूनियन की जनपद इकाई द्वारा उनका अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने समाचार कवजेर के दौरान राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के पत्रकारों के समक्ष आने वाली अलग-अलग तरह की समस्याओं पर चर्चा की। 

जोशी ने पत्रकारों दी जाने वाली सुविधाओं और समस्याओं के निस्तारण में संबंधित क्षेत्र के जिला सूचना अधिकारियों के दायित्व और जिम्मेदारियों की जानकारी भी यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों को दी।

दया जोशी ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त करते पत्रकारिता मूल सिद्धांतों के अनुसार स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता कर देश और समाजहित में अपना योगदान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के संबंध में उन्होंने सूचना एंव लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट कर उनके निस्तारण की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन पर वे यूनियन के पंजी.कार्यालय पहुंची और वहां की व्यवस्था और अभिलेखों के रख रखाव देखा। जबकि एक स्थानीय होटल में उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की।

 दया जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पाल, पूर्व प्रदेश का. सदस्य धन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू, भगवती प्रसाद गोयल, नवीन कुमार, प्रभाष भटनागर ने उनका माल्यार्पण और पुष्प भेंट कर अभिनन्द किया। हरिद्वार में अल्प विश्राम के बाद वे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर गयीं।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!