ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

नशे की हालत में बस स्टेशन पर घूम रही युवती ने कहासुनी के बाद पत्थर मारकर रोडवेज चालक का फोड़ा सिर

हल्द्वानी। युवक संग नशे की हालत में बस स्टेशन पर घूम रही युवती ने हल्की कहासुनी के बाद पत्थर मारकर रोडवेज चालक का सिर फोड़ दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया।

मेडिकल के बाद कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत भी की गई। मामले को लेकर स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई थी।

एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम डिपो की हल्द्वानी-गुरुग्राम मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार रात करीब दस बजे स्टेशन पहुंची थी। यहां दो युवक-युवतियां भी खड़े थे।

एआरएम के अनुसार दोनों नशे में थे। इस बीच युवती गुरुग्राम के चालक से बहस करते हुए कहने लगी कि तुम लोग उसके बारे में बात कर रहे हो। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

इसके बाद चालक गाड़ी स्टार्ट कर बाहर निकालने लगा। आरोप है कि तभी युवती ने खिड़की के अंदर पत्थर मार दिया।

जिससे चालक का सिर फट गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया।  कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में शिकायत भी की गई।

यह भी पढ़ें :  श्री सेवक सभा की बैठक में नन्दा देवी महोत्सव-2026 की तैयारियों पर मंथन, आनंद बिष्ट का हुआ सम्मान

You missed

error: Content is protected !!