ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

सेवायोजन विभाग की तरफ से 12 जुलाई को दून में रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन 

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नौकरी की तलाश कर रहे युवा देहरादून में 10,000 रुपए से कर 48,000 रुपए तक महीने की नौकरी पा सकते हैं।

सेवायोजन विभाग की तरफ से 12 जुलाई को दून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में प्राइवेट सेक्टर की करीब 44 कंपनियां आएंगी और 1300 से अधिक खाली पदों पर भर्ती करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के अनुसार रोजगार मेला के लिए पंजीकरण प्रोसेस शुरू हो गया है। ऐसे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

वहीं जो दूर के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण कराने की छूट दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दून में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में बैंकिंग, मार्केटिंग, फार्मा, सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस और सेल्स समेत तमाम क्षेत्रों की कंपनियां अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगी।

बता दें कि इस दौरान 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अधिकतर कंपनियां देहरादूर में ही अभ्यर्थियों को नौकरी देंगी।

इससे पहले मेघा फाउंडेशन के सहयोग से आईटीई निरंजनपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। तब 27 कंपनियों ने 250 युवाओं का इंटरव्यू लिया था। बताया गया है कि इस दौरान चयनिय युवाओं को कंपनियों की तरफ से जल्द ही ऑफर लेटर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!