ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

दिनांक 30/09/2024 को कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली  के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान/पार्किंग व्यवस्था

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30/09/2024 को प्रातः 9:00 वजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

● पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन रैली के डिग्री कॉलेज से एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा के मध्य होने पर कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए।

अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य शेष वाहन महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

● दोनहरिया तिराहा/पानी की टंकी तिराहा/तिकोनिया/ डिग्री कॉलेज तिराहा / महारानी कट/ कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा को आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

● रैली के दौरान डिग्री कॉलेज तिराहा से एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा के मध्य पड़ने वाले विभिन्न कटों से कोई भी वाहन मेन रोड में प्रवेश नहीं करेगा।

● जब रैली जिलाधिकारी महोदय आवास/ कार्यालय पहुंचेगी तो दोनों तरफ सड़क में यातायात बाधित होने की दशा में सिंधी चौराहे से नैनीताल रोड की ओर आने वाले वाहन कालाढुंगी तिराहा से डायवर्ट होकर और रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर धान मिल तिराहा से मुखानी चौक व नवाबी रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहा पर रोका जायेगा।

पार्किंग व्यवस्था

● रैली में सम्मलित होने वाले पदाधिकारी / आयोजनकर्ताओं/ मीडियाकर्मियों / पुलिस/प्रशासन के वाहन एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान व एम०बी० डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क किये जायेंगे।

● रैली में सम्मलित होने वाले व्यक्तियों के वाहन ठंडी सडक/परख इमेजिग सेंटर /महिला डिग्री कॉलेज में पार्क किये जायेगे ।

रैली में सम्मलित होने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें।

रैली में सम्मिलित होने वाली बसें यात्रियों को रैली स्थल पर उतारकर नैनीताल रोड में बाएं तरफ सिंगल लाइन में और वुड पैकर के पीछे पार्क की जाएंगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!