ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री समेत 200 के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने शनिवार रात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे व जिला मंत्री गिरीश पांडे को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़ और आगजनी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

आरोप है कि भाजयुमो नेताओं ने शुक्रवार को लोगों को एकत्रकर छड़ायल निवासी मॉड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर-दुकान में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी बाइकों में आग लगा दी।

कारोबारी की पत्नी रेहाना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रेहाना ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को उसके पति किसी काम से अपनी दुकान पर काम करने वाली एक महिला के घर गए थे।

वहां रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उनका वीडियो वायरल कर दिया।

इसके बाद आरोपी विपिन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उनके घर के सामने एकत्र किया।

27 सितंबर की दोपहर विपिन व गिरीश के नेतृत्व में लोगों ने उनके घर व दुकान में तोड़फोड़ की। घर के अंदर चाहरदीवारी में रखीं तीन बाइकों में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय में 6A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, खिलाड़ियों को नशे और मोबाइल से दूर रहने का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!