ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सरोवर नगरी में सुबह 2 घंटे की तेज बारिश में नालों से आई गंदगी से नैनी झील पट गयी

नैनीताल घूमने आए पर्यटक इस गंदगी के अंबार को देखकर मुंह सिकोड़ने लगे

वही सरोवर नगरी में सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सरोवर नगरी में सुबह 2 घंटे की तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा तो वही स्कूल आने जाने से लेकर पर्यटक भी इस बारिश में फंसे रहे।

मालरोड़ में पानी भर गया तो नैनी झील में भी कूड़ा आने से गंदगी का अंबार लग गया। वहीं बारिश रुकने और मौसम साफ होने से नैनीताल की शान कही जाने वाली नैनीझील में नौकायन करने पहुचने वाले पर्यटक झील में फैली गंदगी को देखकर नाक सिकोड़ने को मजबूर हुए।

नाव चालक संघ के अध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि बरसात के दौरान नालों से प्लास्टिक की बोतलों के साथ बहकर आयी गंदगी के चलते जहां एक ओर पानी दूषित हो रहा है तो वही बोटिंग करने आए पर्यटकों में नैनीताल की छवि को बट्टा लग रहा।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
error: Content is protected !!