ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वन विभाग पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से गौलापार के बागजाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भारी वन विभाग व पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रहे आठ बड़े निर्माणाधीन भावनो पर वन विभाग ने जेसीबी चलाकर उन्हें ध्वस्त किया। इस मौके पर एसपी सिटी, एसडीएम को और वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे ।

बताया जा रहा है कि वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर यहां भवन बनाए जा रहे थे। वन विभाग अभी भी अपने जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन चिन्हित कर रहा है।

इसके अलावा वन विभाग की जमीन को कब्जा कर दूसरे लोगों को बेचने वाले भूमाफियाओं की भी जांच होगी। प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!