ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

हल्द्वानी। ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने लोगों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 जुलाई 2026
error: Content is protected !!