ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी।  बुधपार्क में ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया।वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में नेताओं को सामाजिक कार्यकर्ता का दर्जा प्राप्त है।

जबकि कामगार श्रमिकों को सामाजिक कार्यकर्ता बता उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इस हड़ताल के माध्यम से किसानों की फसलों की गारंटीशुदा खरीद के साथ सभी फसलों के लिए एमएसपी निर्धारित करने, अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करने और उन पर मामला दर्ज करने ऋणग्रस्तता से मुक्ति के लिए छोटे और मध्यम किसान परिवारों को व्यापक ऋण माफी , श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000/- रुपये प्रति माह, 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करने, आशा आंगनबाड़ी भोजनमाता समेत सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित वेतन और कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगे उठाई जा रही हैं।

साथ ही वक्ताओं ने मोदी सरकार से भारत के संविधान में निहित लोकतंत्र, फैडरैलिजम, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मूल सिद्धांतों की रक्षा की भी मांग की ताकि देश के अंदर धार्मिक उन्माद जैसी बातें न हों।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से बदली पतलोट डिग्री कॉलेज की तस्वीर, 5 करोड़ की लागत से बना नया भवन

You missed

error: Content is protected !!