ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने बताया कि बुधवार दोपहर हुई ओलावृष्टि  से फसलों व फलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे काश्तकार मायूस है।

हरीश पनेरू ने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन काश्तकारों की फसलों के हुए नुकसानक का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा दें।

भीमताल। दोपहर हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। भीमताल  विकास खंड सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच हुई भारी ओलावृष्टि का गांव के प्रशासक जनप्रतिनिधियो से जायजा लिया।

हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी  और कृषि उद्यान राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव में जाकर उचित-अनुचित मुआयना करने के मांग की।

 ओलों का साइज देखकर भी हैरान रह गए। किसानों ने बताया कि ओलों का साइज 50 ग्राम से 100 ग्राम तक था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ओलों के गिरने से खेतों में लगाई शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, आलू , आडू, खुमानी पुलम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

ओलावृष्टि से किसान को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। 

हरीश पनेरु ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पीलीकोठी चौराहे पर दो गुटों के विवाद से मची भगदड़, पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!