ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

टोंस नदी में दर्दनाक हादसा, बेटे को डूबने से बचाते हुए खुद गहरे पानी में समा गए पिता

देहरादून/कालसी क्षेत्र के गुप्त सहस्त्रधारा में एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के यमुनानगर निवासी 39 वर्षीय मनदीप कुमार की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनदीप अपने परिवार के साथ घूमने आया था और टोंस नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ।

घटना के दौरान मनदीप का बेटा अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए मनदीप ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहराई में फंस गया और डूब गया।

हादसे के बाद कुछ समय तक हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में कोतवाली कालसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

सूचना मिलते ही कालसी थाने से दारोगा नीरज कठैत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन मनदीप को उपचार के लिए विकासनगर के सरकारी अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 12 मई 2026
error: Content is protected !!