ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

गुलदार के हमलों से दहशत: कोटद्वार में स्कूल खुले, देहरादून में बुजुर्ग को बनाया शिकार

कोटद्वार। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोलाखाल संकुल के विद्यालय मंगलवार को सुरक्षा इंतजामों के बीच दोबारा खुल गए।

वन विभाग के कर्मी विभागीय वाहनों से बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाते नजर आए, जबकि सशस्त्र वन कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

गौरतलब है कि ग्रामसभा गडरी के तोक ग्राम भतकोट में बीते गुरुवार को एक गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने आसपास के पोखड़ा और वीरोंखाल क्षेत्र के दस विद्यालयों में सोमवार तक अवकाश घोषित किया था।

मंगलवार को स्कूल खुलने के बावजूद भतकोट और गोखंड गांवों से बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों को अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर विकासनगर के कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में मंगलवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई। यहां गुलदार ने 65 वर्षीय मोहम्मद इरफान पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वह जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। देर तक घर न लौटने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

लगातार हो रहे इन हमलों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस टीमें सतर्क हैं, लेकिन ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला शव

You missed

error: Content is protected !!