ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

पत्नी द्वारा पति पर तमंचा दिखाकर दहेज में चार लाख रुपये मांगने व तीन तलाक व मारपीट का आरोप 

झूठे आरोपों के मामले में पति ने परिवार न्यायालय व सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय दिलाने की  लगाई गुहार 

उधमसिंहनगर। काशीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी द्वारा पति पर तमंचा दिखाकर दहेज में चार लाख रुपये मांगने व तीन तलाक देने के बाद घर से मारपीट कर निकाल देने के झूठे आरोपों के मामले में पति ने परिवार न्यायालय व सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

साथ ही आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके वालों की बातों में आकर उसके दोनों बेटों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रही है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने परिवार न्यायालय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह काशीपुर की एक युवती से बिना दहेज के हुआ था।

विवाह के बाद उसके दो पुत्र होने के बाद उसकी पत्नी अपने मायके वालों की बातों में आकर अक्सर उससे लड़ाई झगड़े पर उतारू रहने लगी, जबकि वह अपने परिवार को बचाए रखने की खातिर हमेशा शांत रहा।

आरोप है कि उसकी पत्नी लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके दोनों पुत्रों को लेकर अपने मायके चली गई। इस दौरान हुई पंचायत में उसे किसी तरह समझा बुझाकर अपने साथ घर लाया।

बीती 9 जून 2025 की रात उसने फिर से झगड़ा कर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस को तहरीर सौंप दी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नाबालिग किशोरी की शादी कराने का आरोप, दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!