ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

 बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप

हल्द्वानी। बाल संप्रेक्षण गृह से  एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारियों द्वारा किशोरी को बाहर ले जाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी के दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थी और उसके साथ दुष्कर्म होता था।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों को विरुद्ध शुक्रवार देर रात दुष्कर्म और पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धारा में प्राथमिकता दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीडित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी।

जहां किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  SDP प्लेटलेट्स दान कर राजन भैया ने बचाई मरीज की जान, सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट ने जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!