ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

घर में भीषण आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेज और मंगलसूत्र, माला आदि जेवरात जलकर राख 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लगने से परिवार की सारी खुशियाँ जलकर राख हो गई। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले तारी राम के घर रात लगभाग दस बजे अचानक आग लग गई।
आग के तेज प्रवाह से उनके घर का एक कमरा बुरी तरह से जल गया। इस कमरे में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और मंगलसूत्र, माला आदि जेवरात थे जो घर के साथ ही जल गए।

आग की खबर से पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही फायर सर्विस विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर आग की संभावनाओं को खत्म किया।

घर की स्वामिनी ने कहा कि घर में उनका मंगलसूत्र, माला आदि थे जो सब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर बनाए मकान में मेहनत कर सामान जोड़ा था, जिसे वो नहीं बचा सकी।

फायर सर्विस से आए हरनाम सिंह ने कहा कि आग के कारणों की जांच मंगलवार सवेरे से शुरू होगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी गिरफ्तार एसएसपी मंजूनाथ टीसी की टीम ने खोली हिस्ट्रीशीटर की पूरी कुंडली, हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!