ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवानी मार्ग पाइन्स के समीप चलती हुई मोटरसाइकिल में लगी आग

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली मार्ग में चलती बुलट में लगी आग,चीता मोबाइल हेड शिवराज राणा और फायर कर्मियों की तत्परता से पर्यटक और बुलट दोनो सुरक्षित,बड़ी दुर्घटना होने से बची।

मामला आज पाइंस के पास 10.30 का है, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक शेखर अपनी दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आए थे और नैनीताल से UK04TB 8090 रॉयल इनफील्ड बुलट घूमने के लिए किराए पर ली जैसे ही पाइंस के पास पहुंचे चलती बुलट के इंजन में आग लग गई।

गनीमत ये रही ही वहां फायर टीम और चीता मोबाइल राणा पहले से ही वहां मौजूद थे और जंगल में लगी आग बुझा रहे थे ,सूचना मिलते ही फायर सिलेंडर से तत्काल आग बुझा दी गई।

जिससे बुलट और पर्यटक दोनो ही सुरक्षित बचा लिए गए,पर्यटकों द्वारा पुलिस की तत्परता के लिए नैनीताल पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला ‘उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026’
error: Content is protected !!