ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड के नए उपस्वरूप जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोविड का यह नया उपस्वरूप 72 वर्षीय महिला मरीज में मिला है।

उन्होंने बताया कि यह मरीज स्वस्थ हो चुकी हैं और करीब 10 दिन पहले घर जा चुकी हैं। राजेश कुमार ने बताया कि महिला मरीज को किसी और रोग के उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया गया था और सामान्य जांच में ये कोविड-19 से ग्रस्त पाई गईं। बाद में इनका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जहां उसमें जेएन.1 उपस्वरूप की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह राज्य में कोविड के ताजा उपस्वरूप का पहला मामला है। लेकिन चिंता का कोई विषय नहीं है क्योंकि मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुकी हैं।” वहीं स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि महिला ने हाल में किसी देश की यात्रा नहीं की है, लेकिन कुछ समय पहले वह अमेरिका से आए अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आई थीं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: आधी रात घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े ले गया शख्स, CCTV में कैद

You missed

error: Content is protected !!