ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे, हजारों भक्तों ने निकाली निशान यात्रा

भक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी, भव्य श्याम कीर्तन में देर रात तक हुआ गुणगान

हल्द्वानी। श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में 6 जून 2026 को भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लटूरिया बाबा मंदिर से मुखानी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई विशाल निशान यात्रा से हुई। यात्रा में हजारों श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नंगे पैर निशान लेकर बाबा के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे।

संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि निशान यात्रा के सफल समापन के बाद शाम 7 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन गायकों ने बाबा श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

भजन गायक सौरभ शर्मा ने “बाबा ये नैया कैसे डगमग डोली जाए”, परविंदर पलक ने “करो स्वागत बाबा का” और “खाटू धाम की माटी”, कनिका ग्रोवर ने “तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा ने भी अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलबाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता, राजू प्रजापति, वाशु नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा और मयंक जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  जनसुनवाई का असर: आयुक्त दीपक रावत की पहल पर पीड़ित को वापस मिले 15.50 लाख रुपये

You missed

error: Content is protected !!