ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बुधवार को पूर्व सांसद और सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात हल्द्वानी पहुंची और बनभूलपुरा के दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से बात की।

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए वृंदा ने कहा कि प्रशासन की गलती के चलते ही इतनी बड़ी घटना हुई जो की रोकी जा सकती थी, उन्होंने कहा कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई जो कि गलत है।

उन्होंने पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिलाओं को छोड़े जाने की बात कही और दो टूक शब्दों में कहा कि दंगे वाले दिन बनभूलपुरा में रहने वाला फहीम मारा गया जिसका वीडियो फूटेज साक्ष्य सामने है।

परंतु पुलिस ने इस मामले का अभी तक संज्ञान नहीं लिया है जो कि गलत है पुलिस और प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में बीएससी नर्सिंग फ्रेशर्स सेलिब्रेशन में दिखी प्रतिभा की रंगारंग झलक
error: Content is protected !!