ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवा मोर्चा ओखलकांडा मंडल अध्यक्ष मदन परगाॅई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी विधुत विभाग, भीमताल को विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने हेतु ज्ञापन दिया।

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा टांडा में विधुत ट्रांसफार्मर बदलवाने हेतु मदन परगाॅई ने उपखंड अधिकारी विधुत विभाग काजल से भेंट कर यथाशीघ्र विधुत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।

मदन परगाॅई ने बताया कि पिछले 3 माह से भी अधिक समय से ट्रांसफार्मर खराब है।

गांव में विधुत आपूर्ति अभी एक ही ट्रांसफार्मर से चल रही हैं, जिसमें भी अत्यधिक लोड होने के कारण बार – बार विधुत बाधित हो रही हैं।

जिससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, उन्होंने SDO से शीघ्र विधुत ट्रांसफार्मर बदलवाने को कहा।

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा ।।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
error: Content is protected !!