ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के ADG को निर्देश

देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में सख्त रूप अपनाते हुए उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध एवं कानून व्यवस्था को दिए हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर 2023 को टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया. प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद नैनीताल के कोटाबाग निवासी हीरा सिंह ने उनसे और अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए के हिसाब से कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की.इतना ही नहीं रुपये हड़पने के बाद से अब हीरा सिंह से लगातार सभी पीड़ित लोग सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।लेकिन उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने हीरा सिंह उपरोक्त के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्थ को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें :  बंगाल में चुनाव बाद हिंसा चरम पर, सुवेंदु अधिकारी के करीबी PA की गोली मारकर हत्या,BJP के दो और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत, कई जगहों पर तोड़फोड़

You missed

error: Content is protected !!