ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। रामनगर डिग्री कालेज की लापता प्रोफेसर को मुरादाबाद जनपद के शिवमंदिर से पुलिस ने सकुशल बरामद लिया है। लम्बी तलाश के बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई ओर लापता चल रही। आपको बताते चलें कि 02 सितंबर नीलाम्बर पुनेठा निवासी रामनगर जिला नैनीताल ने अपनी पुत्री ऋचा पुनेठा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ऋचा घर से रामनगर डिग्री कालेज डयुटी जाने की बात कहकर गयी तथा शाम तक वापिस न आने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी ।

उनकी की तलाश हेतु उपनिरिक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस गुमशुदा के खातों की निगरानी, , सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए गुमशुदा की तलाश के लिए काफी प्रयास किये गये । इसी बीच ऋचा द्वारा काशीपुर क्षेत्र में ए.टी. एम. से धनराशि निकाले जाने की जानकारी प्राप्त हुयी ।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा ऋचा पुनेठा को ग्राम वीरपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद स्थित शिव मन्दिर से बरामद कर उनके पिता नीलाम्बर पुनेठा के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें :  यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ईडी का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क
error: Content is protected !!