ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता

बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी से जुड़े निवेश घोटाले में नैनीताल पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

निवेश को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी

आरोप है कि कंपनी द्वारा 25–30 महीनों में निवेश राशि दोगुना करने का लालच देकर लोगों से बड़ी धनराशि निवेश कराई गई। इसके तहत मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाकर अधिक लाभ देने का भरोसा दिलाया गया।

पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

दिनांक 18.01.2026 को वादी श्री पार्थ परासर पुत्र पी.पी. बुधलाकोटी, निवासी कपिल कॉलोनी, बड़ी मुखानी, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई।

तहरीर में बताया गया कि:

बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत (उम्र 38 वर्ष)

रुबी रावत पत्नी बिमल रावत

द्वारा एक योजना के तहत निवेश राशि को दोगुना करने का आश्वासन दिया गया।

नवंबर व दिसंबर 2024 में 05–05 लाख रुपये की दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये निवेश कराए गए, साथ ही प्रतिमाह 8% ब्याज देने की बात कही गई।

आंशिक भुगतान कर शेष रकम हड़पी

आरोपी द्वारा वादी को केवल 1,90,000 रुपये मूलधन एवं उतनी ही राशि ब्याज के रूप में उनकी पत्नी के खाते में वापस की गई, जबकि 8,10,000 रुपये वापस न कर धोखाधड़ी की गई।

कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में

FIR संख्या 20/26

धारा 316(5), 318, 3(5) BNS एवं उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना व0उ0नि0 श्री भूपेन्द्र मेहता को सौंपी गई।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

दिनांक 19.01.2026 को अभियुक्त को तलब कर विधिसम्मत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

बिमल रावत पुत्र भोला सिंह रावत,

उम्र – 38 वर्ष

निवासी – गोकुल धाम सोसाइटी, ईको टाउन के पास, थाना मुखानी, नैनीताल

मूल निवासी – ग्राम रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल

जनता से पुलिस की अपील

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि

👉 शॉर्टकट कमाई के लालच में अपनी मेहनत की जमा पूंजी किसी के हवाले न करें।

👉 फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें और ऐसे प्रलोभनों में न फंसें।

यह भी पढ़ें :  चीन से ऑपरेट हो रहा था साइबर फ्रॉड गैंग: उत्तराखंड साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो एजेंट गिरफ्तार
error: Content is protected !!