ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में सरकारी रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

शिक्षक और ‘समूह ग’ की भर्ती प्रक्रिया जारी है। विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए अब आवेदन 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं।

इसके साथ ही समूह-ग के पदों पर भी भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं।

इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। आवेदन में तीन से पांच जनवरी के बीच संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा नौ मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर चेक करके आवदेन कर सकते हैं।

बता दें कि आयोग ने विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। आवेदन में 10 से 12 अक्तूबर के बीच संशोधन का मौका दिया गया।

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती के विशेष शिक्षक पदों पर अर्हता नियमों में बदलाव किया गया है।सरकार ने सहायक अध्यापक विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) विशेष शिक्षा को अर्हता में शामिल कर लिया।

पहले डीएलएड वाले अभ्यर्थियों को ही यह मौका मिलता था। जिसके बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा आवेदन विंडो खोल दी है। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरसीआई के डिप्लोमाधारक इस दौरान आवेदन कर सकते हैं। जिनका पूर्व का आवेदन है, उसमें संशोधन भी कर सकते हैं। इस संशोधन के लिए अलग से शुल्क देना होगा। अब 31 दिसंबर तक के लिए आवेदन विंडो खोली गई है।

57 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

समूह-ग अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न विभागों में विधि सहायक, शोध अधिकारी, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, फोटोग्राफर, कनिष्ठ कैमरामैन, मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार, सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, लाइनमैन, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 57 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। आवेदन में तीन से पांच जनवरी के बीच संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा नौ मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें :  केंद्र से उत्तराखंड को मिली ₹1244 करोड़ की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम धामी

You missed

error: Content is protected !!