ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, बिना जांच नहीं चलेगा कोई व्यावसायिक वाहन

हल्द्वानी। चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।

आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और टनकपुर स्थित आरटीओ कार्यालयों से अब तक 101 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन को यात्रा पर भेजने से पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा। इसके तहत वाहन की तकनीकी जांच, चालक का प्रशिक्षण और हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य किया गया है।

आरटीओ गुरदेव सिंह के अनुसार, “ग्रीन कार्ड केवल उन्हीं वाहनों को दिया जा रहा है, जिनकी फिटनेस पूरी तरह सही है और चालक के पास हिल एंडोर्समेंट मौजूद है।”

ग्रीन कार्ड मिलने के बाद ही वाहनों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी।

परिवहन विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से यात्रा अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी तथा दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत
error: Content is protected !!