ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में  आया नया मोड़

रिसाइकल-बिन में मिली वीडियो क्लिप ने मौके पर दो महिलाओं की संलिप्तता 

मृतक की मां ने उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की दर्ज की रिपोर्ट 

हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा अन्तर्गत बरेली रोड, उजाला नगर में आठ महीने पहले अज़ीम की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। तब मामला सामान्य रूप से आत्महत्या का माना गया था।

अब अजीम के मोबाइल फोन के रिसाइकल-बिन में मिली वीडियो क्लिप ने मौके पर दो महिलाओं की मौजूदगी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मां ने उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।

इकबाल के बेटे अजीम की पिछले वर्ष तीन जून को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव दो ऐसी महिलाओं के घर पर मिला था, जिनके अजीम से गहरे संबंध होने की चर्चा थी।

घटना के समय अजीम की पत्नी व मां ने इसे लेकर कई आरोप भी लगाए थे। तब मामला आत्महत्या की बात तक केंद्रित होकर रह गया। परिवार वालों ने मान लिया था कि अजीम नशा करता था, उसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।

घटना को आठ माह बीत गए और अजीम का फोन घर में पड़ा रहा। दो दिन पहले अचानक परिवार वालों ने फोन चेक किया। गैलरी में फोटो व वीडियो देखे, लेकिन कुछ सामने नहीं आया। फिर मोबाइल के रिसाइकल-बिन को टटोला तो उसमें एक वीडियो दिखा। इसमें अजीम नजर आया और थोड़ी देर बाद फंदे से लटकती हुई उसकी लाश दिखी।

शव के साथ दोनों महिलाएं भी दिखीं। मां ने वीडियो देखने के बादपुलिस को तहरीर दी। बनभूलपुरा थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि अजीम की मां तारा बी की तहरीर पर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तहरीर में कहा कि घटना के डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस पहुंची तो अजीम की लाश जमीन पर रखी हुई थी और शव पर कपड़े थे। जबकि वीडियो में ऐसा नहीं है, वह फंदे से लटक रहा था। उसके सामने दोनों महिलाएं खड़ी थीं।

जब शव लटका था तो जमीन पर कैसे आया? कमरे में दोनों महिलाएं मौजूद थीं तो क्या वह मरने का इंतजार कर रही थीं, तुरंत क्यों अस्पताल नहीं ले गईं। मरने के बाद पुलिस बुलाई, डेढ़ घंटे तक क्यों ख़ामोश रही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का जश्न: अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत

You missed

error: Content is protected !!