ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

सावधान : सड़क में आवारा घूमते सांड हो रहे हैं हमलावर, कभी भी कर सकते हैं हमला

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एक दिन पहले आवारा जानवरों को पकड़ने के दिये थे निर्देश

वही दूसरे दिन आवारा सांड के हमले में एक युवा की जान चली गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल 

हल्द्वानी। लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड के हमले में स्कूटी सवार एक युवक की जान गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि धारचूला निवासी योगेश पुत्र जगत सिंह उम्र 25 बिंदुखाता स्थित अपने बहन के घर आया हुआ था जहां योगेश अपने दोस्त के साथ बिंदु खाता से हल्द्वानी की ओर जा रहा था जहां हल्दूचौड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर खड़े आवारा साड़ ने स्कूटी पर हमला कर दिया।

इस दौरान सांड के सींग युवक के सीने के आर पार हो गये।  युवक को तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। 

स्कूटी पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है।

आनन फानन में निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए परंतु उसे बचाया नहीं जा सका योगेश की मौत से उसकी बहन एवं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

 जिलाधिकारी नैनीताल ने एक दिन पहले ही अधिकारियों की बैठक करते हुए पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ करवाई के निर्देश दिए हैं।

 आवारा घूम रहे पशुओं को रखने के लिए गौशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं आवारा पशुओं कि हमले से लगातार लोगों की मौत और घायल हो रहे हैं।

ऐसे में एक बार फिर से आवारा पशु ने घर के एक और चिराग को बुझा दिया है। जिससेेे स्थानीयलोगों में काफी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने आवारा सांडों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यथाशीघ्र आवारा सांडों को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें :  एक मंडी-एक गांव योजना से किसानों को मिलेगा बाजार, भंडारण और प्रसंस्करण का सहारा

You missed

error: Content is protected !!