ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

यथार्थ की स्कूटी और कापी किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उनके परिजन और पुलिस चिंतित थे।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया यथार्थ मिश्रा टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 के निवासी हैं।

उनके पिता योगेश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ डी पी एस में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के कारण घर से भागने का फैसला किया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यथार्थ के गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की।

जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे, तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को दिल्ली से बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और उसे जल्द ही उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा लेकिन पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने यथार्थ को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई।

परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

यह भी पढ़ें :  ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी की दवा दुकानें बंद, सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!