ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य सरकार पर खुलेआम भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट- नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज्य सरकार पर खुलेआम भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

सुमित हृदयेश ने पिछले दिनों हल्द्वानी में आरटीओ द्वारा संचालित किए जाने वाले फिटनेस सेंटर में भ्रष्टाचार के बड़े खेल का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में खनन और वाहनों के फिटनेस सेंटर भ्रष्टाचार का खेल कर रहे हैं।

खुद कमिश्नर के छापे में यह खुला खेल सामने आया है। इसी प्रकार आपदा आने के बाद भी यह सरकार रिएक्टिव होती है जबकि सरकार को प्रो एक्टिव होना चाहिए था।

आपदा के इंतजामों को फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर में भी इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण यहां की अफसरशाही है ख़ुद सत्ताधारी विधायक अफसरशाही से परेशान हैं और इसका खामियाजा शहर वासियों को उठाना पड़ रहा है।

विधायक सुमित ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर केदारनाथ में सोना चोरी होने के बाद भी सरकार क्यों चुप है?

सुमित ने कहा कि जिस तरह सरकार से आम जनता त्रस्त है उससे यह स्पष्ट है कि आगामी उपचुनाव में केदारनाथ में भी जनता कांग्रेस को आगे बढ़ाकर सरकार के मुंह पर तमाचा मारेगी।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज: नैनीझील से चार दिन में तीसरा शव बरामद, लगातार मिल रही लाशों से दहशत

You missed

error: Content is protected !!