ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 205 मनचले और हुड़दंगी, कसा शिकंजा

247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही

नैनीताल। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही की है।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
दिनांक 02.02.2025 को सायंकाल 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई।

कार्यवाही में पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल- 205 विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9 वाहन सीज और 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!