ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कार्रवाई, एक विधि विवादित किशोर संरक्षण में

हल्द्वानी में लगातार हो रही स्कूटी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन चोरी की एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। मामले में एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को ईला गुप्ता पत्नी अंकुर गुप्ता निवासी नैनीताल रोड हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 मई की रात पटेल चौक के पास से उनकी एक्टिवा स्कूटी संख्या UK04T-1655 चोरी हो गई। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 161/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी दौरान सुभाषनगर निवासी ललित पंत तथा भोटिया पड़ाव निवासी सोमिल कुमार ने भी अपनी-अपनी स्कूटियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में एफआईआर संख्या 162/26 और 163/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और सुरागरसी-पतारसी की। लगातार प्रयासों के बाद 18 मई 2026 को घास मंडी मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी संख्या UK04T-1655 बरामद की गई।

पूछताछ और निशानदेही के आधार पर रामलीला ग्राउंड क्षेत्र से अन्य दो चोरी की स्कूटियां भी बरामद कर ली गईं। बरामदगी के बाद संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नशे में धुत कार चालक ने महिला से दुकान में की छेड़छाड़, लोगों ने की जमकर धुनाई, एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार

You missed

error: Content is protected !!