ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बहन से की गई मारपीट से नाराज तीन भाइयों ने अपने ही जीजा को पीट-पीटकर अधमराकर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।

मारपीट से घायल जीजा की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

दरियाबाग बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतियार गफूर बस्ती में पत्नी आशा और दो बच्चों के साथ रहता था। वह कूड़ा बीन कर उसे बेचता था। पास में उसके ससुराली भी रहते हैं।

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि सोमवार रात किसी बात पर अमरीका का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में अमरीका ने आशा पर हाथ उठा दिया। इससे नाराज आशा ने अपने भाइयों से शिकायत कर दी।

जिसके बाद रात 11 बजे आशा के तीनों भाइयों ने जीजा पर बिना कुछ सोचे-समझे हमला कर दिया। पीटते-पीटते जीजा को अधमरा कर डाला। शोर-शराबा सुन पड़ोसियों की भीड़ लगी तो तीनों फरार हो गए।

बेहोश अमरीका इसके बाद राजपुरा में रहने वाली मौसी के घर पहुंचा। जहां उसने रात गुजारी। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!