ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ गटककर जान दे दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मूल ओखलकांडा निवासी 43 वर्षीय प्रमोद सिंह रैकुनी परिवार संग फूलचौड़ में किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले प्रमोद की पत्नी मायके चली गई थी।

सोमवार को उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रमोद घर के बाहर उल्टी कर रहा था। पुलिस उन्हें लेकर एसटीएच पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  UPNL कर्मचारियों के लिए समान वेतन पर नई शर्त, पहले देनी होगी परीक्षा; आदेश से मचा बवाल

You missed

error: Content is protected !!