ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र में महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर और उनको सशक्त बनाने की मुहिम को और तेज करने का दावा करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महिला सशक्तिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल दीदी नाम से वह नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं।

जिसमें स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से मार्केट करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सेनेटरी पैड और आवारा कुत्तों के लिए डॉग कॉलर का भी अभियान शुरू करने वाली हैं।

इसके अलावा महिला उद्यमिता परिषद के माध्यम से वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के उत्पाद को ऑफलाइन बाजार और ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगी।

यह भी पढ़ें :  जल जीवन मिशन की बदहाली: अधूरे पड़े टैंक, पानी के लिए मीलों पैदल चल रहे ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!