ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाकर पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों, जम्मू-कश्मीर के नागरिक इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया।
काउंटर अटैक (जवाबी कार्रवाई) करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, रावलपिंडी, पेशावर इन सभी बड़े शहरों में भारतीय सेना ने इतने गोले बरसाए कि वहां सब धुंआ-धुंआ हो गया।

इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स और इंडियन नेवी तीनों सेना मिलकर पाकिस्तान को चौरतफा जवाब देने के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना के इस काउंटर अटैक को पाकिस्तान शायद ही भूल पाएगा। पाकिस्तान के हमले की कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम कर दी है। पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम, 50 ड्रोन बीती रात भारतीय सेना ने तबाह कर दिए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान भी ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान को बीती रात S400 एयर डिफेंस सिस्टम, शिल्का, L70, आकाश हथियारों से जवाब दिया है।

पाकिस्तान की पहली कार्रवाई के बाद भारत का बड़ा जवाब

बता दें कि गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्रों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. जवाबी कार्रवाई में भारत ने अपने एडवांस्ड S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए सभी incoming हथियारों को नष्ट कर दिया और तत्परता से पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में जवाबी हमले किए. सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशनों में कराची, लाहौर और रावलपिंडी जैसे शहरों में पाकिस्तान की सैन्य और खुफिया गतिविधियों पर निशाना साधा गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सक्रियता

वहीं भारत सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी पूरी तरह सक्रिय है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका सहित 10 देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत की है. उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया।

जयशंकर ने अमेरिका के सहयोग की सराहना की और कहा कि “आतंकवाद को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, पाकिस्तान की ओर से कोई भी अतिरिक्त उकसावे की कार्रवाई हुई तो उसे माकूल जवाब मिलेगा।”

भारत ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, रावलपिंडी और पेशावर जैसे उनके बड़े शहरों पर गोले बरसाए।

4. पाकिस्तान ने भारत के किन-किन जगहों पर हमले की कोशिश की थी?

पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, पूंछ, आरएस पुरा, सांबा, बारामूला, कुपवाड़ा, उधमपुर,अरनिया, अखनूर, तंगधार, केरन, करनाह, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर जैसी जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी।

लेकिन ये हमले नाकाम कर दिए गए है। इसके अलावा पाकिस्तान ने LoC पर जम्मू-कश्मीर के सीमा पास वाले इलाकों में पूरी रात गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया। ज्यादातर इलाकों को सेना ने पहले ही खाली करवा लिया था। लोगों को बंकर और शेल्टर में शिफ्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  राज्यपाल से मिले हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज बिष्ट, विकास कार्यों और मां गार्गी घाट परियोजना पर हुई चर्चा

You missed

error: Content is protected !!