ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ठेकेदार धनंजय के साथ बैंक पर भी लगे गंभीर आरोप

हल्द्वानी। एक बार फिर चर्चित ठेकेदार धनंजय विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शहर के कुछ व्यापारियों ने उन पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रॉपर्टी का सौदा दिखाकर भरोसे में लिया गया, लेकिन एडवांस रकम देने के बावजूद न तो उन्हें जमीन पर अधिकार मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई।

इस मामले को लेकर आज हल्द्वानी में पीड़ित व्यापारियों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी बात सार्वजनिक की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। उनका कहना है कि तमाम विवादों के बावजूद संबंधित ठेकेदार को करोड़ों रुपये के लोन लगातार स्वीकृत किए जाते रहे, जिससे बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका पैदा होती है।

व्यापारियों ने दावा किया कि उन्होंने मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। व्यापारियों के अनुसार आईजी के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हुई है।

पीड़ित व्यापारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल टैक्सी विवाद गहराया, यूनियन ने रद्द की सभी बुकिंग; पर्यटन सीजन पर संकट के आसार

You missed

error: Content is protected !!