ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तापमान रोजाना नीचे गिर रहा है। जिले में ठंड में फैलने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्वेता खर्कवाल ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पतालों को ठंड के मौसम को देखते हुए सर्दी जुकाम और हृदय रोग जैसे बीमारियों की समुचित दवाइयां को रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा अभिभावकों को सलाह दी है कि वह अपने बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें शीत लहर से उन्हें गर्म कपड़ों के सहारे से बचा कर रखें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
error: Content is protected !!