उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदलेगा
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार
मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के मैदानी जनपदों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
देहरादून में बढ़ा तापमान, फिर बढ़ेगी ठंड
राजधानी देहरादून में गुरुवार को चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान: 26.4 डिग्री (सामान्य से 6 डिग्री अधिक)
न्यूनतम तापमान: 7.2 डिग्री
धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आने वाले दिनों में फिर से ठंड बढ़ने के संकेत हैं।














