रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत
अल्मोड़ा। हिमालय क्रांति पार्टी की जन संपर्क यात्रा का पड़ाव सिनार, विनायक, खड़खेत, मिल्लेख,इना-डोब, भिक्यासैन होते हुए ग्राम सभा बरकिंडा, सल्ट अल्मोड़ा में पंहुची, जहाँ पर आज जन संपर्क अभियान में जुड़े।
सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों एवं सैकड़ों लोगों एवं वर्तमान ग्राम प्रधान श्री ललित सिंह बंगारी तथा सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में सल्ट के प्रतिशष्ठित व्यक्ति व पूर्व में ग्राम प्रधान रहे श्री बीरेन्द्र सिंह बंगारी जी को सल्ट विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने हिमालय क्रान्ति पार्टी की सदस्यता भी ली।
24 वर्षों से जनता उम्मीद लगाए बैठी थी किंतु अब राष्ट्रीय दलों के लूट खसोट और मूल निवासी के शोषण से ऊभरकर हिमालय क्रांति पार्टी की एक परिवार एक रोजगार की मुहिम को पूर्ण समर्थन दे रही है।
जनता समझ चुकी है कि उत्तराखंड का विकास केवल क्षेत्रीय दल ही कर सकता है। सभी साथियों ने 26 जनवरी को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर गैरसैण में हो रहे पार्टी के अधिवेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया।
इस जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व कर रहे हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय जी ने बताया कि यह यात्रा पहाड़ीयों से खाली हो रहे पहाड़ के गांव के गांव और उत्तराखंड के नवयुवकों को एक परिवार एक रोजगार देने हेतु, उत्तराखंड के जल जंगल जमीन को बचाने, 24 साल से उत्तराखंड को लूटने में लगे भ्रष्टाचारी सरकारों के खिलाफ एक जन आंदोलन के रूप में 14 जनवरी उतरैणी के शुभ अवसर पर बागेश्वर स्थित बाबा बागनाथ जी के चरणों में उत्तराखंड की समृद्धि के लिए अर्जी दाखिल करते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा और पौड़ी जिला के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पहाड़ की राजधानी गैरसैंण तक पहुंचेगी।
जन संपर्क अभियान का समापन 26 जनवरी 2025 को पार्टी के वार्षिकोत्सव पर होगा। हिमालय क्रांति पार्टी के जनसंपर्क अभियान को जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। जनता राष्ट्रीय पार्टियों के बारी बारी से खेल से तरस्त है। सरकारों के भ्रष्टाचार तथा जनविरोधी नीतियों से बहुत अधिक त्रस्त है।
ये सरकारें उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल रही है परिणाम स्वरूप उत्तराखंड के गांव के गांव पलायन की मार झेल रहे है। इस जनसंपर्क यात्रा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी , सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, रंगकर्मी, साहित्यकार, व्यवसायी, युवा वर्ग एवं अपने अपने क्षेत्रों में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का समूह साथ चल रहे है।
इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लाल सिंह बिष्ट जी, संगठन महासचिव श्री बिशन सिंह नेगी जी, कुमाऊं मंडल संयोजक श्री हंसादत बेलवाल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह रावत अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष श्री हिमेश भंडारी जी, सल्ट विधानसभा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह बंगारी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रामदत्त जी,एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री श्री लक्ष्मण सिंह नेगी जी, श्री सूर्य प्रकाश पुरोहित जी, श्री के एस नेगी जी,श्री तुला सिंह तड़ियाल श्री लक्ष्मण सिंह रावत जी, श्री बुद्धि बल्लभ सती जी, श्री ए एस मेहरा जी, श्री महेश डौर्बी जी, श्री हीरा सिंह बिष्ट जी, श्री रमेश चंद्र शर्मा जी, श्री सगत सिंह जी श्री अशोक सिंह जी इस अभियान के लिए 15 दिन की यात्रा पर निकले हैं।
